Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर की नई पहल: बिहार में शुरू हुई पिंक बस सेवा 

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर
पैनिक बटन, GPS ट्रैकिंग और ऑटोमैटिक गेट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित इस सेवा ने महिलाओं को दिलाया भरोसा
बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘पिंक बस’ सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा फिलहाल पटना सहित छह जिलों में शुरू की गई है। आधुनिक तकनीक और महिलाओं के अनुकूल सुविधाओं से लैस यह बसें अब महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं।
पटना समेत बिहार के छह जिलों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से 'पिंक बस' सेवा शुरू की गई है। इन बसों में पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग, और ऑटोमैटिक गेट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे महिलाओं को एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल रहा है। पैनिक बटन दबाते ही कॉल सीधे डॉयल 112 पर जाएगी और पुलिस GPS लोकेशन से महिला यात्री तक पहुंच सकेगी।

बस का गेट ड्राइवर के नियंत्रण में रहता है, जिससे कोई भी व्यक्ति जबरन अंदर नहीं आ सकता। भविष्य में इन बसों का संचालन भी महिला ड्राइवर ही करेंगी। फिलहाल पुरुष ड्राइवर कार्यरत हैं, जिन्हें धीरे-धीरे महिला ड्राइवरों से बदला जाएगा।

टिकटिंग की प्रक्रिया ‘चलो’ ऐप के माध्यम से की जा रही है, जिससे किराए में पारदर्शिता बनी रहती है। किराया 6 से 25 रुपए के बीच तय किया गया है। छात्राओं के लिए 400 और कामकाजी महिलाओं के लिए 550 रुपए में मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस पहल से महिलाओं को न केवल सुरक्षित सफर मिल रहा है, बल्कि यह कदम सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।